3 महीने की प्रेगनेंसी में क्या nahi खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 11:46

प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में क्या नहीं खाएं / Third Month Pregnancy Diet Chart - What not to Eat In Hindi

1. कॉफी व चाय – गर्भावस्था के तीसरे महीने में चाय, कॉफी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। यही नहीं अधिक मात्रा में चाय व कॉफी पीने से भ्रूण में जन्म दोष होने की आशंका भी रहती है।

2. जंक फूड – इस समय में आपको जंक फूड के सेवन से भी बचना चाहिए। जंक फूड में चीनी, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, वसा और शरीर को प्रबावित करने वाले कई तत्व होते हैं।

3. समुद्री भोजन – प्रेग्नेंसी के इस महीने में समुद्री भोजन खाने से बचना चाहिए। दरअसल इनमें उच्च मरकरी होती है, जो भ्रूण के लिए नुकसानदायक होता है।

4. शराब व तंबाकू – इस अवस्था में आपको शराब व तंबाकू से भी दूर रहना चाहिए। इनमें भी आपके भ्रूण को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व होते हैं। इसके अलावा चॉकलेट से भी बचना चाहिए।

5. डिब्बाबंद खाना – गर्भावस्था के तीसरे महीने में आपको डिब्बाबंद चीजों से भी दूर रहना चाहिए। जैसे अचार व जूस। इनमें कुछ केमिकल मिलाए जाते हैं, जो आपके व पेट में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

6. कच्चा मांस और कच्चे अंडे – इस दौरान आपको कच्चा मांस और कच्चे अंडे भी नहीं खाने चाहिएं। इनमें साल्मोनेला व लिस्टेरिया नामक बैक्टीरिया होता है, जो भ्रूण पर नकारात्मक असर डालता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info